डौण्डीलोहारा: सूने मकान में जेवर चोरी के बाद आलमारी में लगाई आग, 85 हजार के गहने हुए चोरी
आसरा में सूने मकान में चोरी और आगजनी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर ने आलमारी का लॉकर खोलकर करीब 85 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए और बाद में आलमारी में मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। आग में कपड़ों के साथ करीब 25 हजार रुपये नगद भी जल गए। पीड़ित गैंदलाल सोनकर के अनुसार, 1 अगस्त को परिवार के सभी सदस्य काम और बच्चे स्कूल गए थे।