पाटी: जपं पाटी में भवन निर्माण स्वीकृति के लिए परेशान पीड़ित, आवेदन लेकर पहुंचा, अधिकारी नहीं मिले, खाली हाथ लौटा
Pati, Barwani | Sep 30, 2026 ग्राम पंचायत से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक चक्कर काटने के बावजूद एक आवेदक को अपने भवन निर्माण कार्य की पंचायत से निर्माण स्वीकृति नहीं मिल सकी है। महीनों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे पीड़ित को आज उस समय एक बार फिर घोर निराशा का सामना करना पड़ा,जब वह उम्मीद लेकर जनपद पंचायत कार्यालय पहुँचा,लेकिन जिम्मेदार अधिकारी के मौजूद न रहने के कारण खाली हाथ लौटा।