गायघाट: गायघाट में कई जगहों पर बागमती नदी का भीषण कटाव जारी, नदी में समाया सड़क का आधे से ज्यादा भाग
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र में तीन जगहों पर बागमती नदी का भीषण कटाव जारी है। कांटा पिरौंछा उत्तरी पंचायत के बेनीबाद पुल के समीप रविवार दोपहर तीन बजे में सड़क का आधे से अधिक हिस्सा नदी में समा गया। सूचना पर पहुंचे बागमती परियोजना के कनीय अभियंता प्रियांश कुमार व सुधीर कुमार स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ की टहनियां काटकर सड़क बचाने में जुटे रहे।