चौरीचौरा: युवती को बहला-फुसलाकर भगाने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज
झंगहा थाना क्षेत्र की एक युवती को सोमवार सुबह गगहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने झंगहा थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। मां ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रहीं हैं।