चीनोर: स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय महाविद्यालय चीनौर में देशभक्ति का उत्साह
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय चिनौर में युवा छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त की गई। युवा छात्र शक्ति ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की ओर देशभक्ति के नारों एवं राष्ट्र प्रेम की भावना से वातावरण को उत्साह पूर्ण बना दिया।