हज़ारीबाग: होलंग में बारिश का कहर, गरीब का आशियाना भरभराकर गिरा
होलंग में बारिश बनी काल, आंसुओं में धुली आस: भरभराकर गिरा गरीब का आशियाना। मलबे में दबा गृहस्थी का सामान, पालतू मवेशी की भी जा चुकी है जान; तिरपाल तले कट रही रातें। कुदरत का जब कहर टूटता है, तो सबसे पहले उस छत पर वार होता है जो सदियों की मेहनत से खड़ी की जाती है। हजारीबाग जिले के टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत होलंग गाँव में कच्चा मकान बारिश से ध्वस्त हो गया।