#8000ब्रेकिंग ब्रेकिंग उन्नाव
बरसिंघी गांव में करंजे रोड बनी तालाब, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
उन्नाव जिले के नवाबगंज ब्लॉक अंतर्गत बरसिंघी गांव में करंजे रोड की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। मौके पर देखा जा सकता है कि सड़क की जगह जलभराव के कारण तालाब जैसी स्थिति बनी हुई है। सड़क किनारे जंगली घास और झाड़ियां उग आई हैं, जहां जहरीले कीड़े-मकोड़े, सांप और अजगर के बच्चे होने की आशंका बनी रहती है।
इस रास्ते से ग्रामीणों, किसानों और साइकिल सवारों का लगातार आवागमन रहता है। ऐसे में किसी भी समय बड़ी घटना होने की आशंका से ग्रामीण चिंतित हैं।
ग्रामीणों की समस्या को गांव के प्रधान अकील के संज्ञान में दिया गया। प्रधान ने बताया कि करीब तीन महीने के अंदर करंजे रोड का निर्माण करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में इंटरनल रोड का कार्य चल रहा है और जहां भी सड़क निर्माण में दिक्कत आती है, उसे तत्काल संज्ञान में लेकर समाधान कराने क�
Unnao, Unnao | Aug 20, 2026