बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में गंगा स्नान के दौरान डूबे 12 वर्षीय आकाश की दूसरे दिन भी गंगा नदी में तलाश जारी
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नया टोला राघोपुर निवासी संजय कुमार के 12 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार की शनिवार की दोपहर सीढ़ी घाट पर गंगा स्नान के दौरान गहरे गड्ढे में चले जाने से डूबने की स्थानीय पुलिस की सूचना के बाद बख्तियारपुर पहुंची SDRF की टीम ने शाम करीब 6 बजे तक गंगा नदी में तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद रविवार को दूसरे दिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे