बरियारपुर: बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद, मुंगेर में जन सुराज पार्टी ने विजय जुलूस निकाला
शनिवार को जन सुराज जिला अध्यक्ष मोहम्मद साहब मलिक की अगुवाई में बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद विजय जुलूस का आयोजन किया गया। इस जुलूस में सैकड़ो की संख्या में जन सुराज कार्यकर्ता उपस्थित हुए और गजे बजे ढोल नगाड़े के साथ विजय जुलूस का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाए तथा मिठाई खिलाकर जुलूस का आनंद लिया। अध्यक्ष ने सभी को बधाई दिया।