हेरहंज: धूमधाम से विसर्जन किया गया करमा डालीं,गीत-नृत्य से गूंजा बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र
बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में प्रकृति पर्व करमा श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। करमा पर्व को लेकर विभिन्न गांवों में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के बालूमाथ बरियातू तथा हेरहंज प्रखंड क्षेत्र में सैकड़ो पूजा स्थलों पर पारंपरिक विधि-विधान से करम डाली की पूजा-अर्चना की गई पूजा अर्चना के बाद मांदर की थाप पर झूमे