भादरा में वर्ष 2013 में जारी पट्टे को निरस्त करने की कार्रवाई के विरोध में पूर्व विधायक बलवान पूनिया के नेतृत्व में नागरिकों ने मौके पर प्रदर्शन किया। पूनिया ने नगर पालिका प्रशासन पर राजनीतिक द्वेष के चलते पार्षद बसीर नारिका के परिवार को निशाना बनाने का आरोप लगाया।