भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर यात्री परेशान, घंटों बाद रद्द हुई IndiGo की फ्लाइट
भुवनेश्वर। भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर IndiGo की एक फ्लाइट को लेकर यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। यात्रियों के अनुसार फ्लाइट को दोपहर 2:35 बजे रवाना होना था, लेकिन करीब शाम 5:30 बजे फ्लाइट रद्द किए जाने की जानकारी दी गई।
यात्रियों का आरोप है कि फ्लाइट रद्द होने की सूचना समय पर नहीं दी गई और शाम 6 बजे तक कई यात्री एयरपोर्ट पर ही परेशान होते रहे। यात्रियों ने एयरलाइन स्टाफ पर उचित जानकारी और सहयोग नहीं देने का आरोप लगाया।
एक यात्री ने बताया कि फ्लाइट के रद्द होने की जानकारी अचानक दी गई और यात्रियों को संतोषजनक जवाब नहीं मिला। घटना को लेकर यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। #sanchalnews #sanchalnewslive #bhuvneshwarairport #bhuvneshwar #india #airports