माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज होटल मौर्या में कोयला एवं खान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी एवं एन०एम०ई०डी०टी० कार्यशाला का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिहार की खनिज संपदा का लाभ राज्य की जनता के कल्याण और विकास में होगा। बिहार के 44 माइनिंग ब्लॉकों का सर्वे कराया जाएगा तथा रिकॉर्ड 9 महीने के भीतर खनन कार्य शुरू करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर से बिहार में खनन कार्य शुरू करने की दिशा में पहल होगी। राज्य में खनिज केंद्र स्थापित करने के साथ नवंबर तक ₹5 लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास किया जाएगा।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि खनिजों से प्राप्त रॉयल्टी का उपयोग बिहार की जनता के हित एवं राज्य के विकास के लिए किया जाएगा। खनिज संपदा का किसी भी स्तर पर दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा।
@topfans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Mines & Geology Department, Government of Bihar
Katihar, Bihar | Aug 17, 2026