जबलपुर: इंदिरा मार्केट में शराब दुकान के सामने युवक से बेरहमी से मारपीट, CCTV में कैद हुई दबंगई
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंदिरा मार्केट स्थित शराब दुकान के सामने युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। 26 सितंबर की शाम हुई इस घटना के सीसीटीवी फुटेज अब सामने आए हैं, जिसमें युवक के साथ मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि राहुल ठाकुर के साथ कुछ व्यक्तियों ने विवाद करते हुए मारपीट और गाली-गलौज की थी।