एक साल बाद भी नहीं बना बहा पुल, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे स्कूली बच्चे।
चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में कई गांवों को जोड़ने वाला पुल अगस्त 2025 में भारी बारिश के दौरान बह गया था। एक वर्ष बीतने के बाद भी पुल का निर्माण शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। पुल नहीं होने से स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। बच्चे जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार कर विद्यालय पहुंचने को मजबूर हैं।
क्या यह वीडियो जनप्रतिनिधि तक नहीं पहुंच पा रही है?
Pauri, Garhwal | Aug 12, 2026