चौरीचौरा: शौचालय की दीवार तोड़ने से मना करने पर कुदाल से किया हमला, मामला दर्ज
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव में शौचालय की दीवार तोड़ने से मना करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर परिवार के लोगों ने महिला और उसके पति के साथ गाली-गलौज की और पति के सिर पर कुदाल से वार कर दिया। हमले में वह घायल हो गए।लक्ष्मनपुर (भिस्वा) निवासी अनिता देवी पत्नी रामप्रवेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है।