पलिया: मासूम बच्ची को अगवा करने का प्रयास नाकाम, बुरका पहने महिला को भीड़ ने खंभे से बांधा, पुलिस जांच में जुटी
पलिया नगर के मोहल्ला किसान में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची को अगवा करने की कोशिश की गई। बुरका पहने एक महिला मासूम को ले जाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन परिजनों की सतर्कता और समय रहते की गई कार्रवाई से बच्ची सकुशल बच गई।