बगोदर: बगोदर में छात्र संगठनों ने प्रतिवाद मार्च निकाला, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
जेपीएसी व जेएसएससी परीक्षा में हुई भारी अनियमितताओं के खिलाफ छात्र संगठनो में आक्रोश है।जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने व सीबीआई जांच करने मांग को लेकर छात्र संगठन के आह्वान पर रविवार की शाम सात बजे बगोदर में प्रतिवाद मार्च निकाल कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।इस दौरान हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।