बांधवगढ़: उमरिया भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने शान से तिरंगा फहराया
उमरिया में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर भाजपा कार्यालय में देशभक्ति के माहौल में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह करीब 8:30 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजधानी सिंह, महामंत्री दीपक छतवानी, मंडल अध्यक्ष नीतू नेपाली सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।