अमरपुर में तालाब में डूबने से 14 वर्षीय बालक की मौत | बनियाचक में दर्दनाक हादसा
अमरपुर थाना क्षेत्र के बनियाचक वार्ड संख्या 5 में दर्दनाक हादसा सामने आया है। नया तालाब में डूबने से 14 वर्षीय बालक शिवम कुमार ठाकुर की मौत हो गई।
मृतक की पहचान बनियाचक निवासी हेमंत ठाकुर के पुत्र शिवम कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, धान की रोपाई के लिए परिवार के लोग बनियाचक बहियार गए थे। दोपहर में खाना खाने के बाद हाथ धोने के दौरान शिवम तालाब के गहरे पानी में चला गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद अमरपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें।
अमरपुर न्यूज़, अमरपुर खबर, बांका न्यूज़, बनियाचक न्यूज़,
Amarpur, Banka | Aug 16, 2026