पलिया: पलिया के भीरा रोड स्थित टाटा वर्कशॉप में लगी भीषण आग, दो बसें जलीं, स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
पलिया नगर के भीरा रोड पर स्थित टाटा कमर्शियल सर्विस सेंटर में अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस हादसे में गैराज के अंदर खड़ी दो बसें बुरी तरह जलकर खाक हो गईं, हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।