स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चौरी चौरा विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाला गया गुरुवार को दस बजे से तरकुलहा मोड़ से चौरी चौरा तक क्षेत्रीय विधायक ई सरवन निषाद के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला गया जिसमें हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए सड़कों पर निकले पूरे मार्ग में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे।