मौजमाबाद: जयपुर के कालाडेरा थाना इलाके में पेड़ से फंदे पर लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, आसपास के इलाके में फैली सनसनी
जयपुर के कालाडेरा थाना इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब कानरपुरा से दौलतपुरा जाने वाले सड़क मार्ग के पास एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना मिलते ही कालाडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।