काको: शिक्षकों का तबादला उनकी इच्छा के अनुरूप होना चाहिए: डॉ. अरुण कुमार
Kako, Jehanabad | Sep 29, 2026 काको। बढ़ौना राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में पूर्व प्रधानाध्यापक व शिक्षक स्व. रामवरण शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई। पूर्ववर्ती छात्र संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार समेत लोगों ने श्रद्धांजलि दी। डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज और कई पीढ़ियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।