कोलेबिरा: गौवंशीय पशु के अवैध वध व मांस बिक्री मामले में दो गिरफ्तार, एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने दी कार्रवाई की जानकारी
सिमडेगा में गौवंशीय पशु के अवैध वध व मांस बिक्री के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने रविवार को 12 बजे बताया कि सिहारजोर के सुरीन टोली स्थित जामडीह नदी के पास छापेमारी कर दाउद कन्डुलना और संदीप टेटे को गिरफ्तार किया गया। मौके से करीब 17 किलो संदिग्ध गौवंशीय मांस व काटने की सामग्री बरामद हुई। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया