संयुक्त जिला चिकित्सालय में मनाया गया श्रमदान दिवस
चित्रकूट। संयुक्त जिला चिकित्सालय, चित्रकूट में श्रमदान दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित चिकित्सालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने-अपने कार्यस्थलों और चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई की।
श्रमदान के दौरान चिकित्सालय परिसर, कार्यालयों एवं विभिन्न कार्यस्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्यस्थल बनाए रखने का संकल्प लेते हुए स्वच्छता को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वच्छतापूर्ण वातावरण मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए बेहतर एवं सकारात्मक माहौल तैयार करता है। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से चिकित्सालय परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।