चकरनगर: चंबल नदी का अचानक बढ़ा जलस्तर, एसडीएम ने तटवर्ती इलाके में भ्रमण कर जारी किया अलर्ट
चकरनगर इलाके में प्रवाहित चंबल नदी का जलस्तर बढ़ता देख एसडीएम रोहित कुमार मौर्य ने तटीयवर्ती गाँवों का दौरा किया। बता दें कि गुरुवार शाम 4बजे तक नदी का जलस्तर सामान्य से करीब 5मीटर बढ़ गया है। अगर इसी स्पीड से पानी बढ़ता गया तो इलाके के प्राचीन भारेश्वर मंदिर व सिद्धनाथ मन्दिर का रास्ता घिर जाएगा। तेज बहाव के कारण शाम तक जलस्तर में और वृद्धि होने की आशंका है।