अंबाह: चंबल नदी के पिनाहट उसेथ घाट पर स्टीमर सेवा बंद होने से सैकड़ों कांवड़िए फंसे, दो चक्कर बाद संचालन रुका
Ambah, Morena | Aug 16, 2026 अम्बाह। उसेथ-पिनाहट घाट पर स्टीमर सेवा बंद होने से सैकड़ों कांवड़िए चंबल नदी के दूसरे छोर पर फंस गए। नगरा घाट पर स्टीमर बहने की घटना के बाद संचालन रोका गया था। छह घंटे बाद सेवा शुरू हुई और दो चक्कर लगाए गए, लेकिन मध्यप्रदेश वन विभाग ने फिर संचालन बंद करा दिया। इससे कांवड़िए परेशान रहे।