सुल्तानगंज: गंगा का जलस्तर बढ़ा, अजगैबीनाथ धाम के चारों ओर पहुंचा पानी, आस्था के बीच सुरक्षा में जुटा प्रशासन
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आज 13वां दिन है। सुल्तानगंज में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अजगैबीनाथ मंदिर के चारों ओर गंगा का पानी पहुंचने लगा है। जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो आने वाले दिनों में मंदिर घाट की सीढ़ियों तक भी पानी पहुंच सकता है। गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच भी कांवरिया श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह चरम पर है। देश के विभिन्न हिस