धनवार: 15 अगस्त से पूर्व निकाली गई 300 फीट की तिरंगा यात्रा, झांकी रही आकर्षण का केंद्र
धनवार प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बभनी की ओर से शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में विद्यालय के हजारों छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।