लोहाघाट: नगर लोहाघाट में सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की मांग को लेकर लोगों का धरना चौथे दिन भी रहा जारी #jansamasya
रविवार दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम कोर्ट लोहाघाट में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में लोग चौथे दिन भी धरने पर बैठे रहे। उन्होंने कहा कि नगर लोहाघाट पेयजल समस्या से जूझ रहा है, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन इसका स्थाई समाधान नहीं कर पाया है।