महोबा: गंज मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Oct 2, 2026 कबरई के राजीवनगर निवासी महेंद्र व भूरा दोनों बाइक में सवार होकर गंज पहाड़ मजदूरी के लिए जा रहे थे। तभी गंज मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रिफर कर दिया है।