बैराड़: पुराने विवाद को लेकर हुआ झगड़ा, लाठी-डंडों से मारपीट; 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम एचवाड़ा की है। जहा गोवर डालने को लेकर चल रहे पुराने विवाद पर से 5 लोगो ने लाठी-डंडों से फरियादी पक्ष के लोगो के साथ मारपीट कर दी। जहा फरियादी की शिकायत पर से पुलिस ने शनिवार रात करीब 9 बजे मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार फरियादी कीरत शाक्य ने वताया की जमीन पर गोबर डालने को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था।