जांजगीर: शराब में कीटनाशक मिलाकर हत्या का खुलासा, एक साल पुराने मामले में आरोपी गिरफ्तार, FSL रिपोर्ट में कीटनाशक जहर की पुष्टि
चौकी नैला पुलिस ने करीब एक साल पुराने हत्या के मामले का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मृतक को शराब पिलाने के बहाने अपने साथ ले जाकर शराब में चोरी-छिपे कीटनाशक जहर मिला दिया था। उपचार के दौरान मृतक की मौत हो गई थी। मामले में FSL रिपोर्ट में कीटनाशक जहर की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र साहू उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर न्यायिक