गौरीगंज: अमेठी के गौरीगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में 80 शिकायतें, 8 का तत्काल निस्तारण
अमेठी के गौरीगंज में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी संजय चौहान ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। जिले की चारों तहसिलों में कुल 80 शिकायतें आईं, जिनमें से 8 का मौके पर निपटान किया गया।