ग्वालियर गिर्द: फोन न उठाने पर मामा ने पुलिस को दी सूचना, फ्लैट में 43 वर्षीय शिक्षिका फंदे पर मिली
ग्वालियर के सिरोल इलाके की एमके सिटी में 43 वर्षीय सरकारी शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। शनिवार शाम 4 बजे सामने आई जानकारी के मुताबिक, बेटी के लगातार फोन करने के बावजूद जब मां ने कॉल रिसीव नहीं किया, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। फ्लैट का दरवाजा खुला तो शिक्षिका फंदे पर लटकी मिलीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।