थरथरी: नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडी में लाइव डेमो से छात्रों ने सीखे आग बुझाने के तरीके
नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडी में शुक्रवार की दोपहर 2 बजे हिलसा अग्निशमन विभाग की ओर से अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अग्निशामक पदाधिकारी जयंत शर्मा ने टीम के साथ छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आगजनी से बचाव के उपाय बताए। लाइव डेमो के माध्यम से अग्निशामक यंत्र के उपयोग, गैस सिलेंडर रिसाव, शॉर्ट सर्किट और आग लगने पर शुरुआती