बंजरिया: चैलाहा कटहरिया टोला वार्ड 11 में एक व्यक्ति के घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
चैलाहा कटहरिया टोला वार्ड 11 में एक व्यक्ति के घर मे सोमवार रात घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौप दिया। मंगलवार सुबह पुलिस पहुंच चोर को अपने साथ थाने लेकर आई। चोर स्थानीय रविन्द्र भगत के घर मे घुस कर आभूषण चोरी कर रहा था,तभी घर वालो ने पकड़ शोर मचाया। उक्त चोर रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के सपही का गुरदेली महतो बताया जाता,पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।