🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ |कमरौली में नदी के पानी में डूबने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
कमरौली, बाराबंकी। थाना टिकैतनगर क्षेत्र के कमरौली गांव में नदी का पानी खेत और मकानों के आसपास भर जाने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 65 वर्षीय दुर्गा प्रसाद तिवारी की नदी के पानी में डूबने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि नदी के बीच स्थित खेत में दुर्गा प्रसाद तिवारी का खेत और मकान था। यहां भैंस व अन्य जानवर भी रहते थे। आसपास अन्य ग्रामीणों के भी मकान बने हुए हैं। नदी का पानी बढ़ने के कारण खेत और मकान के आसपास पानी भर गया था। इसी दौरान डूबने से दुर्गा प्रसाद तिवारी की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सिरौली गौसपुर के एसडीएम अनिल सरोज मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं थानाध्यक्ष टिकैतनगर मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
🙏 संबंधित अधिकारियों से अपील है कि नदी के बढ़ते जलस्तर और पानी से घिरे खेतों एवं मकानों में रह रहे लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं।
#बाराबंकी #कमरौली #टिकैतनगर #सिरौलीगौसपुर #नदी #जलभराव #SDM #अनिलसरोज #थानाध्यक्ष #मनोजकुमार #बाराबंकीपुलिस #प्रशासन #सुरक्षा #BreakingNews #BarabankiNews