खिलचीपुर: बाबा रामदेव महाराज का भंडारा शुरू: श्रद्धालुओं के लिए भोजन, नाश्ता व रात्रि विश्राम की विशेष व्यवस्था
छापीहेड़ा नगर में श्री बाबा रामदेव सेवा समिति के तत्वावधान में रूणिजा जाने वाले जातरुओं के लिए भंडारे का शुभारंभ शुक्रवार की दोपहर 12 बजे बाबा रामदेव जी महाराज की विशेष पूजा अर्चना करने के पश्चात आरती उतार कर किया है। साथ ही कन्या भोजन का आयोजन भी किया गया जिसमें नगर की सैकड़ो कन्याओं ने प्रसाद ग्रहण किया, बता दे की बाबा रामदेव जी महाराज के भक्तों और समितिय