Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh

गोंडा के ठेकेदार संघ ने ठेकेदारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर देवीपाटन मण्डल के मुख्य अभियन्ता को एक मांग पत्र सौंपा है। जिसमे शासन द्वारा बिटुमिन (तारकोल) के मूल्यों में की गई वृद्धि के संबंध में जारी शासनादेश (दिनांक 06 मई 2026) के तहत 30 जून 2026 तक ही बढ़े हुए मूल्यों का भुगतान निविदा के अनुसार मिलना है। हालांकि, संबंधित रिकवरी में 15 दिन से अधिक की देरी हो रही है, जिससे ठेकेदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ठेकेदारों ने मांग की है कि वर्तमान में वर्षा ऋतु को देखते हुए बिटुमिन के मूल्य की समय सीमा में वृद्धि की जाए और बढ़ी हुई दरों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। इसके अलावा, विभाग द्वारा खनिज रॉयल्टी के संबंध में अनुबन्ध के सापेक्ष लगने वाली रॉयल्टी की मात्रा में इनवैलिड खनिज रॉयल्टी का विभागीय दर से जुर्माना लगाने की मांग की गई है और अनुबन्ध कार्य से जारी होने से पूर्व की खनिज रॉयल्टी को ही मान्य करने का अनुरोध किया गया है। संघ ने यह भी मांग उठाई है कि नवनिर्माण की सड़कों का अनुरक्षण भुगतान प्रधानमंत्री सड़क योजना के अनुरूप किया जाए और धरोहर धनराशि भी इसी योजना के अनुसार अवमुक्त की जाए, साथ ही विगत कई वर्षों की नवनिर्माण की सड़कों की अनुक्षण धनराशि का भुगतान भी जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए। पत्र के अंत में मुख्य अभियन्ता से इन सभी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए त्वरित निस्तारण करने का अनुरोध किया गया है। ​#GondaContractorAssociation #GondaNews #DevipatanMandal #ContractorProtest #BitumenPriceHike #PWDGonda #ContractorDemands #UttarPradeshNews #GondaContractorAssociationLetter #MineralRoyaltyIssue #PMGSYRules #RoadMaintenancePayment

Gonda, Gonda | Jun 23, 2026

MORE NEWS

गेट पर जाम, परिसर तालाब, पर्चा काउंटर बेहाल, लिफ्ट भी नहीं कर रही काम

गेट पर जाम, परिसर तालाब, पर्चा काउंटर बेहाल, लिफ्ट भी नहीं कर रही काम

Gonda, Gonda | Aug 18, 2026

गोण्डा पुलिस ने चोरी/नकबजनी की कई घटनाओं का किया सफल अनावरण

गोण्डा पुलिस ने चोरी/नकबजनी की कई घटनाओं का किया सफल अनावरण

Gonda, Gonda | Aug 17, 2026

गोंडा ब्रेकिंग 
गोंडा में बुर्का पहनकर डांस का VIDEO वायरल
हिंदू छात्राओं ने बुर्का पहनकर भोजपुरी व फिल्मी गानों पर किया डांस
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग तेज
विद्यालय के प्रबंधक राम सुरेश ने मांगी माफी
कहा—किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना उद्देश्य नहीं था
मामले में बीएसए ने जांच के बाद कठोर कार्रवाई और स्कूल की मान्यता की जांच कराने की बात कही
खोड़ारे थानाक्षेत्र के नॉलेज बीम एकेडेमी अवसानी बुजुर्ग का मामला 
#गोंडा #BreakingNews #ViralVideo #स्वतंत्रतादिवस #स्कूल #जांच #उत्तरप्रदेश

गोंडा ब्रेकिंग गोंडा में बुर्का पहनकर डांस का VIDEO वायरल हिंदू छात्राओं ने बुर्का पहनकर भोजपुरी व फिल्मी गानों पर किया डांस वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग तेज विद्यालय के प्रबंधक राम सुरेश ने मांगी माफी कहा—किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना उद्देश्य नहीं था मामले में बीएसए ने जांच के बाद कठोर कार्रवाई और स्कूल की मान्यता की जांच कराने की बात कही खोड़ारे थानाक्षेत्र के नॉलेज बीम एकेडेमी अवसानी बुजुर्ग का मामला #गोंडा #BreakingNews #ViralVideo #स्वतंत्रतादिवस #स्कूल #जांच #उत्तरप्रदेश

Gonda, Gonda | Aug 16, 2026

गोंडा के ठेकेदार संघ ने ठेकेदारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर देवीपाटन मण्डल के मुख्य अभियन्ता को एक मांग पत्र सौंपा है। जिसमे शासन द्वारा बिटुमिन (तारकोल) के मूल्यों में की गई वृद्धि के संबंध में जारी शासनादेश (दिनांक 06 मई 2026) के तहत 30 जून 2026 तक ही बढ़े हुए मूल्यों का भुगतान निविदा के अनुसार मिलना है। हालांकि, संबंधित रिकवरी में 15 दिन से अधिक की देरी हो रही है, जिससे ठेकेदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ठेकेदारों ने मांग की है कि वर्तमान में वर्षा ऋतु को देखते हुए बिटुमिन के मूल्य की समय सीमा में वृद्धि की जाए और बढ़ी हुई दरों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। इसके अलावा, विभाग द्वारा खनिज रॉयल्टी के संबंध में अनुबन्ध के सापेक्ष लगने वाली रॉयल्टी की मात्रा में इनवैलिड खनिज रॉयल्टी का विभागीय दर से जुर्माना लगाने की मांग की गई है और अनुबन्ध कार्य से जारी होने से पूर्व की खनिज रॉयल्टी को ही मान्य करने का अनुरोध किया गया है। संघ ने यह भी मांग उठाई है कि नवनिर्माण की सड़कों का अनुरक्षण भुगतान प्रधानमंत्री सड़क योजना के अनुरूप किया जाए और धरोहर धनराशि भी इसी योजना के अनुसार अवमुक्त की जाए, साथ ही विगत कई वर्षों की नवनिर्माण की सड़कों की अनुक्षण धनराशि का भुगतान भी जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए। पत्र के अंत में मुख्य अभियन्ता से इन सभी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए त्वरित निस्तारण करने का अनुरोध किया गया है। ​#GondaContractorAssociation #GondaNews #DevipatanMandal #ContractorProtest #BitumenPriceHike #PWDGonda #ContractorDemands #UttarPradeshNews #GondaContractorAssociationLetter #MineralRoyaltyIssue #PMGSYRules #RoadMaintenancePayment - Gonda News