गुमला: उरांव हॉस्टल के पास स्कूटी-बाइक में जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, पांच गंभीर
Gumla, Gumla | Sep 29, 2026 गुमला-लोहरदगा रोड स्थित उरांव हॉस्टल के पास मंगलवार की देर शाम स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार बाइक सवार अनिल कुमार,अनुज साहू और राम प्रकाश महतो घायल हुए हैं। वहीं स्कूटी सवार चंदाली निवासी भीम बैगा की मौत हो गयी। स्कूटी पर सवार सोसो कदम टोली निवासी वरदान मिंज और खपिया निवासी