अतर्रा: जबरा पुर गाँव में शराब के नशे में बेटे ने पिता को पीटा, धमकी देकर भाग गया
Atarra, Banda | Aug 13, 2026 शराब के नशे में बेटे ने पिता को पीटा, धमकी देकर भागा फतेगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर गांव निवासी रामकृपाल पटेल ने अपने बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते बुधवार की सुबह करीब तीन बजे पुत्र रामस्वरूप उर्फ बद्दा शराब के नशे में घर पहुंचा और पिता को अपशब्द कहने लगा।