सोरांव: मऊ आइमा थाना क्षेत्र के गदाईपुर गांव के समीप रेलवे के सामने युवक ने की आत्महत्या, पहचान में जुटी पुलिस
मऊआइमा क्षेत्र के गदाईपुर गांव के सामने शनिवार की सुबह लगभग 9 बजे एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।सूचना पर मऊआइमा पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी। और फोटो के आधार पर पहचान की जा रही है।