सहारनपुर: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा, DM ने बैंकों को दी सख्त चेतावनी
सहारनपुर में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक में डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने बैंकों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई। शुक्रवार शाम 6 बजे कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में हुई बैठक में युवाओं को स्वरोजगार के लिए दिए जाने वाले ऋण आवेदनों की बैंकवार समीक्षा की गई। इस दौरान कुछ बैंकों में फाइलों के निस्तारण में लापरवाही और अनावश्यक देरी सामन