अमरावती, 15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमरावती शहर पुलिस दल के पुलिस अमलदार प्रवीण दादाराव आखरे ने अनोखे अंदाज में देशभक्ति का परिचय दिया। केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अमरावती शहर के पुलिस जलतरण केंद्र में उन्होंने पानी के अंदर लगातार 9 मिनट 16 सेकंड तक अपनी सांस पर नियंत्रण रखते हुए 25 मीटर तक तिरंगा ध्वज के साथ साइकिल चलाकर अनोखा प्रदर्शन किया। #Reel #MumbaiPolice #Trending #Insta