वारिसलीगंज: लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी, महिला गिरफ्तार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने वारसलीगंज थाना में किया खुलासा
नवादा। वारिसलीगंज थाना पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाली 24 वर्षीय महिला अंकिता कुमारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बल्लोपुर गांव में छापेमारी कर उसे पकड़ा। उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में महिला ने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और विभिन्न कंपनियों के नाम पर किया