नोहर: नोहर भाजपा देहात मंडल की बैठक मटोरिया भवन में आयोजित की गई
नोहर देहात मंडल की संगठनात्मक बैठक मटोरिया भवन में सम्पन्न नोहर देहात मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक मटोरिया भवन में मंडल अध्यक्ष राकेश पूनिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंडल प्रभारी मान उत्तम सिंह राठौड़ मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।