वाराणसी में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने किया ध्वजारोहण, वंदे मातरम को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का जश्न उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान अनिल राजभर ने वंदे मातरम को लेकर विपक्ष पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि मां भारती के प्रति श्रद्धा रखने वालों के लिए यह बड़ा दिन है। वंदे मातरम गीत को लेकर आज भी कुछ लोग विरोध कर रहे हैं और विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहा है।
अनिल राजभर ने आरोप लगाया कि विपक्ष देशविरोधी ताकतों का खिलौना बन गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी साजिशों का देश पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है और भारत अब इन साजिशों से काफी आगे निकल चुका है।
#Varanasi #AnilRajbhar #IndependenceDay2026 #VandeMataram #SigraStadium #VaranasiNews #UPNews #15August #स्वतंत्रता_दिवस #LiveVNS
Sadar, Varanasi | Aug 15, 2026