घाघरा: छोटा अजियातु में लगातार बारिश से दो गरीब महिलाओं के कच्चे मकान की छत ढही, मुआवजे की मांग
Ghaghra, Gumla | Sep 27, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र में लगातार हुए बारिश के कारण छोटा अजियातु ग्राम निवासी बसंती देवी का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया।हालांकि गनीमत रही कि घटना में किसी व्यक्ति को कोई हताहत नहीं हुई। मकान गिरने के बाद ललिता देवी के सामने परिवार को सुरक्षित रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। वही सुखमनिया देवी का भी घर बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है